• Sat. Nov 7th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखण्ड को दूसरा स्थान – Afzal News

Byadmin

Nov 7, 2026

नई दिल्ली / देहरादून: “RE-SAF 2026 में उत्तराखण्ड को विशेष श्रेणी के राज्यों में द्वितीय स्थान, माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया सम्मानित” नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तराखण्ड ने भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा संचालित Renewable Energy State Assessment Framework (RE&SAF) 2026 के अंतर्गत विशेष श्रेणी के राज्यों (Special Category States) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस उपलब्धि के लिए दिनांक 05 नवम्बर, 2026 को भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 के समापन समारोह में माननीय उपराष्ट्रपति, भारत गणराज्य द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड शासन के प्रमुख सचिव (ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा) डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) एवं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL) के प्रबन्ध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी तथा उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के प्रबन्ध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने राज्य की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 का आयोजन भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दिनांक 02 से 05 नवम्बर, 2026 तक किया गया। RE-SAF के अंतर्गत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, नीतिगत एवं नियामकीय व्यवस्था, विद्युत ग्रिड में नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण की तैयारी तथा आधारभूत संरचना की उपलब्धता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मानको पर किया जाता है।

उत्तराखण्ड राज्य का यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश के यशस्वी मार्गदर्शन एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ माननीय मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व एव सतत् मार्गदर्शन का परिणाम है, जो कि उत्तराखण्ड सरकार एवं राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न उपक्रमों द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने, ग्रिड एकीकरण की क्षमता को सुदृढ करने तथा स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की दिशा में किए जा रहे सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों को अंकित करता है।

यह उपलब्धि उत्तराखण्ड के ऊर्जा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है तथा राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता एवं प्रगति को रेखांकित करती है। यूपीसीएल स्वच्छ, हरित, विश्वसनीय एवं सतत ऊर्जा व्यवस्था के विकास में अपना योगदान निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *