• Mon. Nov 9th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

दिवाली पार्टी में दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष, 15 साल के अर्श की मौत

Byadmin

Nov 9, 2026

देहरादून : दिवाली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सूरी चौक के पास दोस्तों के बीच हुए विवाद में 15 वर्षीय किशोर अर्श की मौत हो गई। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं इलाके में भी सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अर्श को श्रेयस नाम का युवक अपने साथ दिवाली पार्टी में लेकर गया था। परिजनों का आरोप है कि पार्टी में पहले सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद वहां मौजूद दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

विवाद के दौरान मारपीट का आरोप

मृतक के परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान अर्श के साथ मौजूद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि अर्श की जान चली गई। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना के समय मौके पर कितने युवक मौजूद थे, इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

परिवार ने श्रेयस समेत अन्य युवकों पर लगाए आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही अर्श के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस परिवार ने अपने बच्चे को दिवाली की खुशियों के बीच घर से बाहर भेजा था, उसे उसकी मौत की खबर ने गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों ने श्रेयस और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

15 साल के अर्श की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दिवाली पार्टी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोस्तों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया? विवाद की असली वजह क्या थी और घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था?

फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की असली वजह और जिम्मेदार लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *