• Sat. Nov 7th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

रेखा आर्य की शिकायत पर एक्शन, गिरधारी लाल साहू के करीब पहुंची पुलिस

Byadmin

Nov 7, 2026

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम साहू के काफी करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार उसकी दीवाली जेल में बीत सकती है।

गिरधारी लाल साहू के नेपाल भागने की आशंका के बाद पुलिस ने वहां की एजेंसियों से भी संपर्क किया था। वहीं, उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बरेली समेत उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में उसके खिलाफ करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बीते 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि साहू ने शादी के समय अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी। इसके अलावा मंत्री ने लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना देने का भी आरोप लगाया है।

मामले में धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, साहू ने कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर कर रेखा आर्य को अपनी कंपनियों से बाहर कर दिया था। मामले की जांच के लिए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी।

एसआईटी अब तक साहू के कई करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही उसकी तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी की गई, लेकिन शुरुआती दौर में उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। अब पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और जल्द ही इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *