• Tue. Nov 17th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख

Byadmin

Nov 17, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में हुए सड़क हादसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। तीनों नेताओं ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी, रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुए सड़क हादसों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गूलर घाटी में हुए बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल लोगों को तत्काल ऋषिकेश एम्स सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। राहुल गांधी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *