• Sun. Oct 25th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

Byadmin

Oct 24, 2026

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए स्टेज-2 के कार्यों को विभागीय प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

उक्त बात की जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पूर्व व्यवस्था में स्टेज। (पहाड़ कटान का कार्य) के पश्चात् स्टेज-2 के कार्यों की स्वीकृति भी नई सड़कों की भांति माननीय विधायकों की प्राथमिकता पर निर्भर करती थी। इसके कारण अनेक सड़कें वर्षों तक अधूरी रह जाती थीं। ऐसी सड़कों पर आवश्यक नालियों, पुलियों, सुरक्षा दीवारों, ढाल संरक्षण तथा सड़क सतह के निर्माण के अभाव में बरसात के दौरान बार-बार यातायात बाधित होता था और स्थानीय जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

लोनिवि मंत्री महाराज ने बताया कि नई व्यवस्था में स्टेज-। (पहाड़ कटान, डम्पिंग जोन) तथा स्टेज-।। (दीवारें, Culverts इत्यादि) के कार्य एक साथ स्वीकृत होंगे। नई व्यवस्था से सड़क सुरक्षा में सुधार, भूस्खलन एवं वर्षाकालीन क्षति में कमी, बार-बार मरम्मत एवं पुनर्निर्माण पर होने वाले व्यय में कमी तथा पूर्व में किए गए सरकारी निवेश का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक विश्वसनीय सर्वकालिक सड़क संपर्क उपलब्ध कराने और आम जनता की समस्याओं को कम करने में भी महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे।

महाराज ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करना, उपलब्ध संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना तथा जनता को सुरक्षित एवं बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *