• Mon. Aug 31st, 2026

Exactkhabar

24x7 News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनजीए में अंतरविद्यालयी अंडर 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

Byadmin

Aug 31, 2026

ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में निर्मल आश्रम महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संत बाबा जोध सिंह जी महाराज जी की कृपा से एनजीए के सभागार में अंडर 17 अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऋषिकेश एवं आसपास के 12 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डॉ. राजे सिंह नेगी एवं भाजपा ऋषिकेश के जिला महामंत्री श्री प्रतीक कालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश के न्यूरोसर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजनिश कुमार अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एनजीए की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा एवं हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृतपाल डंग ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए आयोजन की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एनजीए के खेल प्रमुख दिनेश पैन्यूली ने बताया कि यह प्रतियोगिता विशेष रूप से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता में बालक एकल, बालिका एकल तथा मिश्रित युगल वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें एनजीए, एएमएस, पारस, डीएसबी, डीपीएस, एफएचए, जीएनए, एमएएमएस, एचएचएमएस, एनडीएस एवं एसओपीएस सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

बालक एकल वर्ग:-
प्रथम – शौर्य, एमएएमएस, द्वितीय – वेदांश भट्ट, एनजीए
तृतीय – ध्रुव, डीएसबी।

बालिका एकल वर्ग:-
प्रथम — अन्वी पंवार, डीएसबी, द्वितीय — आकर्षी, एफएचए, तृतीय — संस्कृति, डीपीएस।

मिश्रित युगल वर्ग:- प्रथम – विनायक व संस्कृति, डीपीएस
द्वितीय – सार्थक एवं साक्षी, एनडीएस, तृतीय – अन्वी पंवार एवं ध्रुव, डीएसबी।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती अंजना रतूड़ी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सोमनाथ शर्मा, शेर सिंह थापा, रश्मि, पिंकी पायल एवं करन शाही ने निभाई।

इस अवसर पर निर्मल आई संस्थान के प्रबंधक श्री अजय शर्मा, स्कूल समन्वयक श्री सोहन सिंह, विनोद विजल्वाण, सरबजीत कौर, ज्योति, परनीत, स्मिता गरग, राजबाला, रजनी, अमित राणा, सरदार निर्मल सिंह, सरदार गुरजिंदर सिंह, निकिता पंत, निर्मला रावत, गौरव त्रिपाठी, उदित गोयल, पूजा गुसाईं, नरेंद्र सिंह, कल्पना, ज्योति गैरोला एवं परनीत कौर, ओम प्रकाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेलों के प्रति समर्पण और अनुशासन की भावना को आत्मसात करने का अवसर प्रदान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *