कनाडा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत से हड़कंप,समुद्र किनारे बीच पर मिला शव

कनाडा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत से हड़कंप,समुद्र किनारे बीच पर मिला शव

कनाडा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। कुछ साल पहले डिप्लोमा की डिग्री हासिल करने कनाडा गई भारतीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का नाम वंशिका है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाली वंशिका आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता देविंदर सिंह की बेटी हैं। वंशिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बीच पर मिला है।

 कनाडा में फिर से एक भारतीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाली वंशिका की रहस्यमयी मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वंशिका का शव समंदर के किनारे बीच पर पड़ा मिला। कनाडा में भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
वंशिका, आम आदमी पार्टी के नेता देविंदर सिंह की बेटी हैं। वो पंजाब के डेरा बस्सी की रहने वाली हैं। पंजाब के AAP विधायक कुलजीत सिंह, देविंदर सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वंशिका की स्कूली शिक्षा लगभग ढाई साल पहले पूरी हुई थी, जिसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चली गईं थीं। कनाडा के ओटावा में वो डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थीं। मगर, 25 अप्रैल को वंशिका अचानक लापता हो गईं। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो उनकी लाश बीच पर पड़ी मिली।
कनाडा में भारतीय दूतावास ने वंशिका की सनसनीखेज मौत पर शोक व्यक्त किया है। घटना की जानकारी देते हुए भारतीय दूतावास ने लिखा-हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि ओटावा में भारत की छात्रा वंशिका की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम स्थानीय सामुदायिक संघों के साथ निकट संपर्क में हैं। हमारी तरफ से परिजनों को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

बता दें कि वंशिका 25 अप्रैल की रात 8-9 बजे ओटावा के 7 मैजिस्टिक ड्राइव स्थित घर से निकलीं थीं। वंशिका किराए का घर देखने गईं थीं। हालांकि 11:40 बजे उनका फोन अचानक से बंद हो गया। परिवार को वंशिका की चिंता सताने लगी। लिहाजा इसकी जानकारी ओटावा पुलिस को दी गई।
वंशिका के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनकी छानबीन शुरू की, लेकिन वंशिका का कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं, अब उनका शव संदिग्ध अवस्था में बीच पर मिला। वंशिका की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
error: Content is protected !!