लुधियाना में किशोरी के साथ गैंगरेप,नशीली चीज पिलाकर 4 युवकों ने किया दरिंदगी

लुधियाना में किशोरी के साथ गैंगरेप,नशीली चीज पिलाकर 4 युवकों ने किया दरिंदगी

पंजाब के लुधियाना में एक किशोरी के साथ चार दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपियों ने किशोरी को जूस में नशीली चीज पिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विकास चेतन विकास और अली के रूप में हुई है।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चारों आरोपितों को पकड़ लिया है। आरोपितों की पहचान विकास, चेतन, विकास और अली के रूप में हुई है।
सब इंस्पेक्टर भजन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता 12 जनवरी को चंडीगढ़ गए थे। वह घर पर अकेली थी। रात साढ़े दस बजे घर की छत पर सैर रही थी। तभी आरोपित चेतन, जोकि उसका पड़ोसी है, उसने उसे फोन कर अपने घर पर पानी देने के लिए बुलाया।
इसके बाद वह चेतन के घर पर पानी देने के लिए गई। जहां पर चेतन और उसके अन्य तीन दोस्त मौजूद थे। जिन्होनें उसे पार्टी देने के बहाने अपने पास बैठा लिया और उसको जूस में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपित उसके घर पर वापस छोड़ आए।
इसके बाद रात के 12 बजे आरोपित दोबारा उसके घर पर आए और उन्होंने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा पीड़िता के माता-पिता 13 जनवरी की सुबह घर वापस आए, तो पीड़िता ने सारी बात उन्हें बताई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार पता चला कि आरोपित चेतन के माता-पिता ने मोहल्ला ड्रीम सिटी में अपना नया घर बनाया था, जिसका गृह प्रवेश 15 जनवरी को होना था, लेकिन चेतन अपने दोस्तों को नए घर की पार्टी देने के लिए 12 जनवरी को अपने नए घर में आया था।
जहां पर चेतन और उसके दोस्तों ने मिलकर पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहाने से बुलाया और फिर किशोरी के घर में घुसकर घिनौना काम को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सभी आरोपितों की आयु 20-22 वर्ष के आसपास है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
error: Content is protected !!