सोनीपत मेयर चुनाव में भाजपा की हुई जीत,कांग्रेस के कमल दीवान की 34766 वोटो से हुई हार

सोनीपत मेयर चुनाव में भाजपा की हुई जीत,कांग्रेस के कमल दीवान की 34766 वोटो से हुई हार

Sonipat mayor election को लेकर आज बुधवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और दोपहर को यह साफ हो गया कि मेयर का ताज किसके सिर सजेगा। सोनीपत मेयर सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा के राजीव जैन ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को 34766 वोटो से मात दी है।

 सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में जीत का ताज किसके सिर पर होगा यह साफ हो गया है। सोनीपत से भाजपा के राजीव जैन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को 34766 वोटो से हराया है।
मेयर चुनाव के लिए भाजपा से राजीव जैन, कांग्रेस से कमल दिवान, बसपा से धर्मवीर और आम आदमी पार्टी से डॉ. कमलेश कुमार सैनी और आजाद उम्मीदवार रमेश खत्री मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला राजीव जैन और कमल दिवान के बीच ही देखने को मिला।
हथीन नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रेनू लता ने जीत हासिल की है। उन्हें 4108 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी आभा 2845 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। निर्दलीय सविता रानी को 1731 और निर्दलीय मीनू नकुल राघव को 1422 वोट मिले। नोटा का विकल्प चुनने वाले 55 मतदाता रहे।
मतगणना आज सुबह शुरू हुई और तीन राउंड तक चली। मतगणना का कार्य सुबह साढ़े नौ बजे तक पूरा हो गया, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।
हरियाणा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी भाजपा उम्मीदवार को सबसे अधिक वोट मिलने की पुष्टि हुई है। यह चुनाव 2 मार्च को हुआ था, जिसमें नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए मतदान हुआ था। भाजपा प्रत्याशी की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
error: Content is protected !!