हॉकी इंडिया अवॉर्ड कार्यक्रम का हुआ आयोजन,हरमनप्रीत सिंह और सविता बने प्लेयर ऑफ द ईयर

हॉकी इंडिया अवॉर्ड कार्यक्रम का हुआ आयोजन,हरमनप्रीत सिंह और सविता बने प्लेयर ऑफ द ईयर

हॉकी इंडिया ने 7वें सलाना अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हॉकी इंडिया ने 1975 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्यों को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सविता पुनिया को प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया। वहीं पीआर श्रीजेश को खास सम्मान दिया गया।

हॉकी इंडिया के 7वें सलाना पुरस्कार 2024 में भारतीय हॉकी से जुड़े लोगों को फिर एक साथ लेकर आया। राष्ट्रीय महासंघ ने देश के बेहतरीन हॉकी सितारों, अधिकारियों और दिग्गजों का सम्मान किया, जिन्होंने इस खेल में अपार योगदान दिया है और साल दर साल देश को गौरव दिलाया है।

7वें सलाना पुरस्कार 2024 में भारतीय हॉकी ने 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया। हॉकी इंडिया ने 1975 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्यों को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सविता पुनिया को प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया।
वहीं, इंडिया हॉकी टीम से रिटायरमेंट ले चुके पीआर श्रीजेश को एफआईएच मेंस गोलकीपर ऑफ द ईयर 2024 के रूप में 5 लाख रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया। दीपिका को बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024, राजगीर में सबसे ज्यादा गोल स्कोरर और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

हॉकी इंडिया सलाना पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूचीः-

हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीमहॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मेंस): हरमनप्रीत सिंह
हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार- साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) : सविता पुनिया

साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार : सविता पुनिया
हॉकी इंडिया परगट सिंह डिफेंडर ऑफ द ईयर पुरस्कार : अमित रोहिदास
हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार (साल का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर) : हार्दिक सिंह
हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार (साल का सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड) : अभिषेकहॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार – साल की उभरती हुई खिलाड़ी (महिला- अंडर 21) : दीपिका
हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (मेंस- अंडर 21) : अरिजीत सिंह हुंदल
इसके अलावा अरिजीत सिंह हुंदल को जूनियर पुरुष एशिया कप 2024, मस्कट, ओमान में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया गया। चीन में आयोजित मेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 और बिहार के राजगीर में आयोजित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की खिताब जीतने वाली टीमों को प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये का इनाम दिया गया।
इस बीच, जूनियर मेंस एशिया कप 2024 और जूनियर महिला एशिया कप 2025 की विजेता टीमों को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 1 लाख रुपये दिए गए। रिपुदमन शर्मा को साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ अंपायर/अंपायर मैनेजर का पुरस्कार मिला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
error: Content is protected !!