निगम ने अपनी वेबसाइट में यात्रा के टूर पैकेज जारी कर दिये हैं। श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से चारधाम की यात्रा के लिए टिकट आनलाइन बुक करा सकते हैं।
जीएमवीएन की ओर से संचालित होने वाली चारधाम यात्रा में यात्रियों के खाने-पीने और रहने के भी इंतजाम किये जाते हैं। इस बार भी निगम ने नान एसी बस, टेंपो ट्रेवलर, एसी इनोवा और नान एसी कैब से चारधाम के लिए 14 टूर पैकेज जारी किये हैं। इस पैकेज में चारधामों के अलावा केदारनाथ और बद्रीनाथ की अगल से भी श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं। यात्री छह से 11 दिन के भीतर चारों धामों के दर्शन करेंगे।