• Fri. Jun 5th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

Byadmin

Jun 5, 2026

पौड़ी- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर 2026) संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र, मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 जून से 07 जुलाई, 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित एवं संग्रहित किए जाएंगे। इस दौरान मतदाताओं से किसी भी प्रकार के दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे।

पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई, 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण कर 15 सितम्बर, 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया 07 जुलाई, 2026 तक पूर्ण की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण, तैयारी एवं मुद्रण कार्य 07 जून, 2026 तक संपन्न किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों, मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से अपील की है कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए बीएलओ को अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *