• Wed. Nov 4th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

Byadmin

Nov 4, 2026

देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है।

बहुगुणा को यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में घटित पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के एक जघन्य मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए प्रदान किया गया है। उनकी पेशेवर दक्षता, सतर्कता एवं प्रभावी विवेचना के फलस्वरूप अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *