• Wed. Oct 28th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

Byadmin

Oct 28, 2026

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग, सुरक्षा व्यवस्था, उपस्थिति पंजिका तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपास्थि में ईवीएम ( कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया जारी है। 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक कुल 693 बैलेट यूनिट (बीयू), 807 कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं 737 वीवीपैट की जांच की गई। इनमें से 672 बैलेट यूनिट, 262 कंट्रोल यूनिट एवं 695 वीवीपैट जांच में सही पाए गए। एफएलसी की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एल. शाह, अग्निशमन अधिकारी महताब अली खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *