• Sun. Oct 25th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

Byadmin

Oct 25, 2026

घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज

देहरादून:  जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अनधिकृत इस्तेमाल और अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग ने सघन अभियान चलाया है। अभियान के तहत देहरादून नगर क्षेत्र के होटल-रेस्टोरेंटों में कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि छिद्दरवाला में अवैध गैस रिफिलिंग का मामला सामने आने पर बड़ी कार्रवाई की गई।

जिला पूर्ति विभाग के अनुसार, देहरादून नगर क्षेत्र में विभिन्न होटल और रेस्टोरेंटों के औचक निरीक्षण के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत इस्तेमाल पर 10 सिलेंडर जब्त किए गए। इन सिलेंडरों को संबंधित गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में जमा कराया गया है।

वहीं, छिद्दरवाला क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का मामला सामने आने पर प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई करते हुए 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए। मामले में थाना रायवाला में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग और उनके उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल केवल निर्धारित घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इनका अनधिकृत उपयोग, अवैध रिफिलिंग और गैस की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण जारी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *