• Tue. Oct 13th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

चौबट्टाखाल शिविर में 102 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित

Byadmin

Oct 12, 2026

3 दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए, 15 यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया पूरी

पौड़ी- दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौबट्टाखाल में विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 102 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और चिन्हीकरण किया गया।

शिविर में 13 दिव्यांगजनों को एडिप योजना तथा 89 वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। लाभार्थियों की आवश्यकता के अनुसार आगामी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पात्रता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में दिव्यांगजनों के दस्तावेज संबंधी कार्य भी किए गए। इस दौरान 3 दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए गए तथा 15 यूडीआईडी कार्ड से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। इससे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ ही सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित करने और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा संजय गुसाईं, ज्येष्ठ प्रमुख पोखड़ा प्रदीप रावत, एसडीएम रेखा आर्य, बीडीओ एकेश्वर सौरभ हांडा, बीडीओ पोखड़ा सूर्यप्रकाश शाह, एडीओ समाज कल्याण पोखड़ा नवीन रावत, एकेश्वर अमरीश सैनी, अभिषेक पोखरियाल, अरविंद गुसाईं सहित अन्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *