• Tue. Sep 29th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

निर्मल दीपमाला विद्यालय में तीन दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर 14 और अंडर 18 का आयोजन

Byadmin

Sep 29, 2026

खिलाड़ियों के बीच फाइनल में पहुँचने के लिए दिखा कड़ा संघर्ष

ऋषिकेश – निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के मैदान में खेले जा रहे तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक महंत जोध सिंह जी महाराज विशिष्ट अतिथि अभिषेक गुप्ता फिजियोथैरेपिस्ट, डायरेक्टर डॉ०एस०एन सूरी, शैक्षिक सलाहकार डॉ० रेनू सूरी० प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी के उपस्थिति में हुआ। देहरादून जनपद की 20 टीमों ने इस टूर्नामेंट में प्रतिभा किया है।

पहले दिन अंडर 14 की आठ टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल और अंडर 18 की बारह टीमों के मध्य प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।

पहले दिन अंडर 14 टीमों के बीच कार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल तक पहुंचने की जद्दोजहद साफ़ देखी गई। अंडर 14 पारस स्कूल ने रेड फोर्ट को (2-0) गोल से हराया। दूसरे मैच अंडर 18 में आर०यू०पी०एस ने (2-0) से एस०डी०एम को पराजित किया। तीसरा मैच एन०डी०एस बनाम डी०पी०एस अंडर 14 के मध्य खेला गया जिसमें एन०डी०एस ने डी०पी०एस रानीपोखरी पर (6-0) गोल दाग कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। चौथा मैच अंडर 18 डी०एस०पी० भानियावाला का पारस स्कूल के साथ हुआ जहाँ डी०एस०पी (1-0) गोल करके जीत गया। खबर लिखे जाने तक पांचवाँ मैच एन०जी०ए व संत कबीर स्कूल अंडर 14 के मध्य खेला जा रहा था। मैदान में शुरुआत में खेल प्रतिस्पर्धा से बना तनावपूर्ण माहौल मैच के अंतिम दौर में आते आते खेल भावना का अच्छा प्रदर्शन करते हुए खुशनुमा हो गया। फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए विभिन्न स्कूलों से आए फुटबॉल खिलाड़ी कोच विद्यालय के खेल प्रशिक्षक प्रशासनिक विभाग आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *