• Thu. Mar 26th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

9 शिकायतें दर्ज, 4 का मौके पर निस्तारण – Update Times

Byadmin

Jun 17, 2025

आवारा पशुओं, पेयजल और अवैध अतिक्रमण पर जिलाधिकारी ने दिये सख़्त कार्रवाई के निर्देश

पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में तहसील यमकेश्वर के अंतर्गत गीता आश्रम परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस पर कुल 09 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमे से 4 का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष पर संबंधित अधिकारियों को एक पखवाड़े के भीतर निस्तारण के निर्देश दिये गये।

मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ग्राम पंचायत घायखाल के मनोज नेगी ने अपनी फरियाद में कहा कि तहसील यमकेश्वर के तोक ढ़िकेडा, गौरीखेत, थपड़ियालखेत में बिजली के खंभों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को प्राथमिकता के आधार पर उस संबंधित क्षेत्र का सर्वे करवाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

नगर पंचायत जौंक के सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़ ने अपनी फरियाद में नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा गौ वंशीय पशुओं के लिये आश्रय स्थल बनाये जाने की आवश्यकता बतायी। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं के विचरण पर सख़्त रोक लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी व नगर पंचायत के संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जायेगी। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मिनी स्टेडियम बनाये जाने को लेकर सभासद की एक अन्य शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत अवैध रेड़ी/ठेली लगाने के कारण आवागमन की मुख्य सड़क को प्रभावित होता हुआ देख जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने नगर पंचायत जौंक के अधिशासी अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिये कि यदि राजस्व विभाग के साथ मिलकर अवैध वेंडर्स व अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

गैंड़खाल के ग्रामीणों की पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवश्यक कार्यवाही करने सुनिश्चित करें। इसके अलावा अन्य शिकायतें राजस्व व नगर निकाय आदि से संबंधित थी।

नगर पंचायत अध्यक्ष जौंक बिंदिया अग्रवाल, एएमए जिला पंचायत डॉ. सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल नंदिता अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष मिश्रा, एआरटीओ शशि दुबे, महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग, खण्ड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, नायब तहसीलदार वैभव जोशी, एसडीओ जल संस्थान देवकीनंदन जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि अनुज चौहान, सहायक अभियंता लघु सिंचाई राजीव वास्तव आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *