• Sun. Mar 29th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

निर्मल आश्रम दीपमाला विद्यालय बना मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विजेता

Byadmin

Sep 2, 2025

ऋषिकेश- मधुबन आश्रम की ओर से कृष्णोत्सव, 2025 का आयोजन किया गया। यह आयोजन 30 अगस्त, 2025 (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे से श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता में गोविंदा की आठ टोलियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली एन.डी.एस की गोविंदा टीम ने सर्वश्रेष्ठ समय देकर मात्र 16 सेकंड में मानव पिरामिड बनाकर तथा दही हांडी फोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की।

महंत राम सिंह जी महाराज और संत जोध सिंह जी महाराज जी के आशीर्वाद, प्रधानाचार्या के सहयोग तथा प्रशिक्षकों के उचित दिशा-निर्देश, दृढ़ संकल्प और छात्रों के अथक प्रयास का नतीजा है कि पहली बार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय ने सभी टीमों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मधुबन आश्रम की ओर से विजेता गोविंदाओं को मेडल, प्रमाणपत्र, टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया तथा प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ.एस.एन सूरी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी जी विजयी रहे छात्रों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *