• Sat. Mar 28th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

दून में डेंगू के साथ कोरोना रिटर्न

Byadmin

Jun 12, 2025

देहरादून में कोरोना और डेंगू की दोहरी मार से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जब इन दोनों बीमारियों के नए मरीज सामने न आ रहे हों। बुधवार को जिले में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग ने लोगों से सतर्कता और स्वच्छता की अपील की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 50, 60 और 80 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है और वे होम आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना के कुल 41 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। इनमें 33 देहरादून से, एक हरिद्वार से है। सात मरीज रिपोर्ट आने से पहले ही राज्य से बाहर चले गए। वर्तमान में चार एक्टिव केस हैं।

इनमें तीन होम आइसोलेशन में और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। इधर, रानीपोखरी क्षेत्र के एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 90 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 54 देहरादून और 36 अन्य स्थानों से हैं। फिलहाल डेंगू के 12 एक्टिव केस हैं। इनमें एक मरीज हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में और 11 मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को आशा और डेंगू वालंटियर टीम ने 14,333 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 44 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 91,198 कंटेनरों की जांच में 53 कंटेनरों में लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और पानी जमा न होने दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *