• Sat. Mar 28th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

खान बेकरी के मालिक ने कुत्ते का मांस मोमोज में डालकर लोगों को खिलाया

ByExact Khabar

Mar 18, 2025
मोहाली। पंजाब के मोहाली से एक सनसनीखेज मामला आया है। मोमेज की फैक्ट्री में फ्रिज के अंदर कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला है। साथ ही बर्तनों में कुछ मांस भी मिला है। इन्हें जब्त कर लिया गया है। इस फैक्ट्री में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाकर कई जगह सप्लाई किए जाते थे।अब कुत्ते का मांस मोमोज में डालकर लोगों को खिलाया गया या यहां काम करने वाले कारीगरों ने खुद खाया, इसकी जांच होगी। इस कुत्ते के शरीर का हिस्सा गायब है। सिर भी पूरा नहीं है। सिर को वेटरनरी डिपार्टमेंट को जांच के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री में फ्रोजन मीट और क्रशर मशीन भी मिली है।मोमेज, स्प्रिंग रोल और लाल चटनी के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव मटौर में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने की यह फैक्ट्री करीब दो साल से चल रही थी।

यहां गंदगी में खाने-पीने का सामान तैयार किया जा रहा था। गांव निवासियों ने फैक्ट्री की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने रविवार को छापेमारी कर कुछ सामान नष्ट करवा दिया था।
गांव वालों ने इसे महज खानापूर्ति की कार्रवाई बताया था। इसके बाद सोमवार को हेल्थ और नगर निगम की टीमों ने गांव मटौर में सर्च अभियान चलाया तो फ्रिज से कुत्ते का सिर मिला। फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारी भागे हुए हैं।
गांव में ही खान बेकरी के नाम से एक दुकान है। फैक्ट्री जहां चल रही थी, वह प्रॉपर्टी भी उसी मालिक की है। जानकारी के अनुसार यहां नेपाली मूल के 8-10 लोग रहते थे, जो मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने का काम करते थे। गांव के रवि ने बताया कि पिछले 6 महीने से फैक्ट्री की शिकायतें आ रही थीं कि यहां बहुत गंदगी में खाने-पीने का सामान बनाकर आगे सप्लाई किया जाता है। शनिवार का यहां अपने साथियों के साथ आकर वीडियो बनाई थी।
इसमें दिख रहा था कि टॉयलेट से पानी भरकर तथा बिल्कुल काले रंग के तेल में खाने-पीने का सामान बनाया जा रहा था। सड़ी-गली सब्जियां मोमोज व स्प्रिंग रोल में डाली जा रही थीं। यहां नेपाल के रहने वाले लोग काम करते थे, यहीं रहते थे। यहां रोजाना एक से डेढ़ क्विंटल मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाए जाते थे। इन लोगों ने आस-पास के एरिया में ही अपने 18 अड्डे लगाए हुए थे, जहां इनके ही लोग खड़े होकर सामान बेचते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *