• Wed. Mar 25th, 2026

Exactkhabar

24x7 News

अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली

ByExact Khabar

Mar 4, 2025
केरल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने सोमवार अपने घर से कई किलोमीटर दूर दूसरे राज्य में जाकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली।
सोमवार की सुबह 52 वर्षीय कृष्णकुमार केरल के वंदाजी में अपने पारिवारिक घर से निकला और 83 किलोमीटर दूर कोयंबटूर पहुंचा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और निजी स्कूल की शिक्षिका संगीता से मुलाकत की। दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद कृष्णकुमार ने उन्हें गोली मार दी गई।
कुछ ही देरी बाद कृष्णकुमार अपनी कार में वापस आ गया और अपने घर के लिए वापस जाने लगा। घर जाकर उसने अपने पिता के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कथित तौर पर व्यक्ति ने एयर गन का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने बताया कि कृष्णकुमार और संगीता के बीच कथित तौर पर मतभेद थे, जिसके कारण हत्या और आत्महत्या की गई। दंपति की दो छोटी बेटियां अमीषा और अक्षरा हैं।
पुलिस के अनुसार, गोली की आवाज सुनकर घबराए पड़ोसियों ने पुलिस को सारी सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और संगीता का शव खून से लथपथ पाया।
रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णकुमार ने अपनी पत्नी को दोस्त से बात करने से मना किया था। दोनों अलग रह रहे थे और कानूनी तौर पर अलग होने पर चर्चा कर रहे थे। कृष्णकुमार पहले मलेशिया में काम करता था और फिर कोयंबटूर में आकर बस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *